Monday, 6 September 2021

07-SEP-2021

.               *।। ॐ ।।* 
    🚩🌞 *सुप्रभातम्* 🌞🚩
📜««« *आज का पंचांग* »»»📜
कलियुगाब्द.......................5123
विक्रम संवत्......................2078
शक संवत्.........................1943
रवि............................दक्षिणायन
मास...............................भाद्रपद
पक्ष..................................कृष्ण
तिथी...........................अमावस्या
प्रातः 06.21 पर्यंत पश्चात प्रतिपदा
सूर्योदय...........प्रातः 06.11.27 पर
सूर्यास्त...........संध्या 06.38.31 पर
सूर्य राशि..............................सिंह
चन्द्र राशि.............................सिंह
गुरु राशि.............................कुम्भ
नक्षत्र........................पूर्वाफाल्गुनी
दोप 04.58 पर्यंत पश्चात उत्तराफाल्गुनी
योग..................................साध्य
रात्रि 02.58 पर्यंत पश्चात शुभ
करण..................................नाग
प्रातः 06.21 पर्यंत पश्चात किस्तुघन
ऋतु....................................वर्षा
दिन..............................मंगलवार

🇬🇧 *आंग्ल मतानुसार :-*
07 सितम्बर सन 2021 ईस्वी ।

⚜️ *अभिजीत मुहूर्त :-*
दोप 11.59 से 12.49 तक ।

👁‍🗨 *राहुकाल :-*
दोप 03.29 से 05.01 तक । 

☸ शुभ अंक.....................7
🔯 शुभ रंग...................सफ़ेद

🌞 *उदय लग्न मुहूर्त :-*
*सिंह*
04:30:41 06:48:23
*कन्या*
06:48:23 09:05:02
*तुला*
09:05:02 11:24:54
*वृश्चिक*
11:24:54 13:43:51
*धनु*
13:43:51 15:48:12
*मकर*
15:48:12 17:30:48
*कुम्भ*
17:30:48 18:58:30
*मीन*
18:58:30 20:23:41
*मेष*
20:23:41 21:59:09
*वृषभ*
21:59:09 23:55:00
*मिथुन*
23:55:00 26:09:59
*कर्क*
26:09:59 28:30:41  

🚦 *दिशाशूल :-*
उत्तरदिशा - यदि आवश्यक हो तो गुड़ का सेवन कर यात्रा प्रारंभ करें ।

✡ *चौघडिया :-*
प्रात: 09.18 से 10.51 तक चंचल
प्रात: 10.51 से 12.23 तक लाभ
दोप. 12.23 से 01.56 तक अमृत
दोप. 03.28 से 05.01 तक शुभ
रात्रि 08.01 से 09.28 तक लाभ । 

📿 *आज का मंत्र :-*
।। ॐ ब्रह्मणस्पतये नम: ।।

📯 *संस्कृत सुभाषितानि :-*
यत्तु कामेप्सुना कर्म साहङ्कारेण वा पुनः ।
क्रियते बहुलायासं तद्राजसमुदाहृतम् ॥  
अर्थात :-
जो कर्म बहुत परिश्रम उठाकर किया जाता है, और उपर से भोगेच्छा से या अहंकार से किया जाता है, वह कर्म राजसी कहा गया है ।

🍃 *आरोग्यं :*-
*अदरक और शहद के फायदे -*

*5. पाचन के लिए -*
पाचन तंत्र स्वास्थ्य को बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि यह खाद्य पदार्थों को पोषण में बदल देता है। ऐसा माना जाता है कि अदरक और शहद टॉनिक या सिरप पाचन के लिए सही होते हैं। इसके अलावा दोनों में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जिससे शरीर की प्रतिरक्षा या इम्यूनिटी में सुधार होता है। इसलिए, अदरक और शहद टॉनिक का एक चम्मच सेवन करने से उन लोगों के लिए बहुत उपयोगी है जिनका पाचन तंत्र कमजोर है। अदरक शहद टॉनिक में प्रोटीन के उच्च स्तर होते हैं, जो पाचन प्रक्रिया में सहायता करते हैं, और यह पित्त के स्राव को भी उत्तेजित करते हैं, जो वसा को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा, यह आंतों के लिए भी काम करता है, जो पाचन प्रक्रिया को गति देता है और मल त्याग को सुविधाजनक बनाता है। 

⚜ *आज का राशिफल :-*

🐐 *राशि फलादेश मेष :-*
*(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)*
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। बड़ा काम करने का मन बनेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। रुके कार्य पूरे होंगे। प्रसन्नता रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय होगा। 

🐂 *राशि फलादेश वृष :-*
*(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)*
विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दु:खद समाचार मिल सकता है। बेकार बातों की तरफ ध्यान न दें। दौड़धूप अधिक होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग कम मिलेगा। कार्य की अधिकता रहेगी। जल्दबाजी न करें। 

👫🏻 *राशि फलादेश मिथुन :-*
*(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)*
रचनात्मक कार्य पूर्ण व सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आयोजन होगा। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। व्यस्तता रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। घर-बाहर सभी ओर से सफलता तथा प्रसन्नता प्राप्त होगा। 

🦀 *राशि फलादेश कर्क :-*
*(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)*
स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। प्रॉपर्टी के कामकाज बड़ा लाभ दे सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। रोजगार मिलेगा। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। पार्टनरों से मतभेद दूर होंगे। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। लापरवाही न करें। 

🦁 *राशि फलादेश सिंह :-*
*(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)*
स्वास्थ्य का ध्यान रखें। उत्साह की अधिकता तथा व्यस्तता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। कारोबार ठीक चलेगा। महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। भाग्य अनुकूल है, लाभ लें। घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। 

🙎🏻‍♀️ *राशि फलादेश कन्या :-*
*(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)*
योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में कार्यभार तथा अधिकार दोनों बढ़ सकते हैं। बाहर जाने की योजना बनेगी। शत्रुओं का पराभव होगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।

⚖ *राशि फलादेश तुला :-*
*(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)*
कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में चैन रहेगा। लंबे समय से रुके कार्यों में गति आएगी। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। सत्संग का लाभ मिलेगा। जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। 

🦂 *राशि फलादेश वृश्चिक :-*
*(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)*
बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। काम करने की इच्छा नहीं होगी। विवाद से क्लेश संभव है। बनते कामों में बाधा उत्पन्न होगी। मेहनत अधिक और लाभ कम रहेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। घर में तनाव रह सकता है। दूसरे लोग आपसे अधिक अपेक्षा करेंगे। 

🏹 *राशि फलादेश धनु :-*
*(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)*
डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है, प्रयास करें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेशादि मनोनुकूल लाभ देंगे। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में लाभ बढ़ेगा। किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति बनी रहेगी।

🐊 *राशि फलादेश मकर :-*
*(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)*
विवाद को बढ़ावा न दें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। कुसंगति से बचें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय बनी रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। 

🏺 *राशि फलादेश कुंभ :-*
*(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)*
उत्साहवर्द्धक सूचना मिलेगी। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। फालतू खर्च होगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। कारोबार में लाभ होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड आदि मनोनुकूल लाभ देंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। आत्मसम्मान बना रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। लाभ होगा। 

🐋 *राशि फलादेश मीन :-*
चोट व रोग से बाधा संभव है। झंझटों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। कारोबार में वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। समय अनुकूल है, लाभ लें। प्रमाद न करें। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। 

☯ *आज मंगलवार है अपने नजदीक के मंदिर में संध्या 7 बजे सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ में अवश्य सम्मिलित होवें |*

।। 🐚 *शुभम भवतु* 🐚 ।।

🇮🇳🇮🇳 *भारत माता की जय* 🚩🚩

No comments:

Post a Comment